60 गांव अंधेरे में - पढ़ाई से लेकर मोबाइल चार्जिंग तक संकट
उत्तर प्रदेश/ शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज विद्युत उपकेंद्र से पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पिछले 24 घंटे से पूरी तरह ठप पड़ी है। इससे लगभग 50 से 60 गांव और नगर पंचायत अल्हागंज क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है।
बिजली गुल होने से सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं को हो रही है। परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं आम लोगों के सामने मोबाइल चार्जिंग की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। लोग एक-दूसरे से पावर बैंक और चार्जिंग की मदद मांगने को मजबूर हैं।
बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सोलर भी फेल
एक तरफ लगातार हो रही बारिश से खेत जलमग्न हैं और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, तो दूसरी तरफ तीन दिन से धूप न निकलने से सोलर पैनल भी पूरी तरह बंद हो गए हैं। जो लोग सोलर पर निर्भर थे, उनकी लाइट व्यवस्था भी अब ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सोलर पैनल चार्ज ही नहीं हो पा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि अल्हागंज उपकेंद्र की खराबी को जल्द ठीक कर बिजली सप्लाई बहाल की जाए, ताकि लोगों को अंधेरे से राहत मिल सके।

إرسال تعليق